खबर मझिआंव से

Location: Manjhiaon

मझिआंव

क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग घटनाक्रम सामने आए। जहां एक ओर नगर पंचायत क्षेत्र में एक जाने-माने दुकानदार के निधन से शोक की लहर दौड़ गई, वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ने मझिआंव थाना का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा बरडीहा प्रखंड कार्यालय पर घूसखोरी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ तथा एनडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।


किडनी की बीमारी से दुकानदार की मौत, शोक की लहर

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित लोहार पुरवा गांव निवासी कृष्णानंद विश्वकर्मा (लगभग 62 वर्ष) का निधन पिछले रविवार को किडनी की बीमारी के कारण हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को मझिआंव कोयल नदी श्मशान घाट पर किया गया।

मृतक के छोटे पुत्र गौरी शंकर विश्वकर्मा उर्फ मोनू ने बताया कि बड़े भाई बाहर रहते थे, जिनके देर से पहुंचने के कारण अंतिम संस्कार में विलंब हुआ। उन्होंने बताया कि कृष्णानंद विश्वकर्मा लगभग आठ वर्षों से मधुमेह, हड्डी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थे तथा पिछले दो वर्षों से किडनी रोग से जूझ रहे थे। दोनों किडनी खराब होने की पुष्टि चिकित्सकों ने की थी और उनका इलाज दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर कराया गया था। वे नियमित डायलिसिस पर थे।

अंतिम संस्कार के दौरान मुखाग्नि बड़े पुत्र कुंदन विश्वकर्मा ने दी। मृतक अपने पीछे पत्नी, चार पुत्रियां एवं दो पुत्र छोड़ गए हैं।

कृष्णानंद विश्वकर्मा मझिआंव ही नहीं बल्कि आसपास के इलाके में टीवी, रेडियो, पंखा, हीटर, कूलर आदि मरम्मत के एक चर्चित मिस्त्री के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से व्यवसायियों व दुकानदारों में शोक है। वे गायत्री परिवार से भी जुड़े हुए थे।
इस अवसर पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, समाजसेवी मारुतिनंदन सोनी, सत्येश्वरी दुबे सहित कई लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


पुलिस अधीक्षक ने किया मझिआंव थाना का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने मंगलवार को मझिआंव थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी नीरज कुमार भी मौजूद थे।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने जनरल डायरी, केस डायरी सहित अन्य अभिलेखों की जांच की और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा नियमित गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता बरतने पर विशेष जोर दिया।

इसके अलावा थाना अनुशासन, साफ-सफाई, ड्यूटी पालन तथा तकनीकी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।
मौके पर पुलिस निरीक्षक बृज कुमार, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो सहित कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।


घूसखोरी के विरोध में बरडीहा प्रखंड कार्यालय पर धरना

बरडीहा प्रखंड कार्यालय के समक्ष किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष पुष्प रंजन मेहता के नेतृत्व में मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना के माध्यम से प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में व्याप्त घूसखोरी एवं दलाली बंद करने की मांग की गई।

धरना के बाद बीडीओ के माध्यम से उपायुक्त गढ़वा को मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में आवास, मनरेगा, राशन, जमीन का म्यूटेशन, पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा तथा धान खरीद में घूसखोरी की शिकायतों का उल्लेख किया गया।

साथ ही मनरेगा मजदूरों, आवास लाभुकों एवं धान बेचने वाले किसानों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की गई, ताकि योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
धरना में उप प्रमुख सकेंद्र पासवान, पूर्व मुखिया रामदेव विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


एनडीआरएफ ने चलाया आपदा जागरूकता अभियान

केंद्रीय मंत्रालय के निर्देशानुसार मंगलवार को एनडीआरएफ टीम द्वारा मझिआंव प्रखंड कार्यालय परिसर में आपदा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीओ श्रीमती कनक ने की।

एनडीआरएफ के एसआई कवि रंजन शर्मा ने बाढ़, वज्रपात, सर्पदंश, आगजनी, हार्ट अटैक तथा गले में वस्तु फंसने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सीपीआर देने और आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार के बारे में भी विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि आपदा कभी भी आ सकती है, ऐसे में घबराने के बजाय सही जानकारी और त्वरित कार्रवाई से जान बचाई जा सकती है।
कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कर्मी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
    error: Content is protected !!