खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने खजुरी से शंखा तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निर्माण कंपनी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के नाम पर आम जनता के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के नाम पर सड़क को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोग वाहन लेकर गिर जा रहे हैं, वहीं उड़ती धूल के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
उदय कुशवाहा ने कहा कि सड़क इस स्थिति में नहीं बची है कि लोग आसानी से चल सकें। निर्माण कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कई जगह आधा-अधूरा सड़क बनाकर छोड़ दिया गया है, जिसके कारण दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता उनके लिए सर्वोपरि है और निर्माण कंपनी को मामले की गंभीरता समझते हुए तुरंत सुधार करना चाहिए, अन्यथा जनहित में कड़ा कदम उठाया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिलेंगे और राज्य व केंद्र सरकार के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गढ़वा में कानून व्यवस्था कमजोर पड़ गई है और अधिकारी जनता के हित में काम नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने सड़क निर्माण कंपनी तथा संबंधित विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन शुरू करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    गढ़वा में रामनवमी की तैयारी शुरू, धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक में बनी रणनीति

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!