क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप-प्रत्यारोप

Location: Meral

डंडई। प्रखंड क्षेत्र के बैलाझखड़ा गांव स्थित कर्बला के पास खेल मैदान में बुधवार को हासनदाग बनाम चिनिया टीम के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हासनदाग टीम और आयोजन कमेटी के बीच मैच के नियम व शर्तों को लेकर पहले से ही मतभेद चल रहा था। हासनदाग टीम के कप्तान मंसूर अंसारी, उपकप्तान तबीब अंसारी, तौहिद आलम, मुदस्सिर अंसारी, हबीब अंसारी, इमरान अंसारी, आनंद पाठक, विनय कुमार, मकसूद अंसारी, साजिद अंसारी और मुश्ताक अंसारी ने आरोप लगाया कि आयोजन कमेटी द्वारा यह नियम तय किया गया था कि किसी भी टीम में बाहर पंचायत का खिलाड़ी शामिल नहीं होगा। इसके बावजूद खेल के दौरान चिनिया टीम में एक बाहर पंचायत का खिलाड़ी पाया गया। हासनदाग टीम के अनुसार, इसी वजह से पहले मैच को रद्द किया गया था और कमेटी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी एवं उपाध्यक्ष हेमंत चौधरी द्वारा मैच दोबारा कराने की बात कही गई थी। बुधवार को पुनः मैच शुरू हुआ, लेकिन इसी दौरान कमेटी द्वारा एंट्री फीस के अलावा अतिरिक्त पैसे की मांग की जाने लगी, जिससे विवाद गहरा गया। हासनदाग टीम ने आरोप लगाया कि कमेटी के कुछ लोग बल्ला और विकेट लेकर मारपीट करने दौड़ पड़े, जिससे वे लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। टीम ने अपने आरोपों के समर्थन में वीडियो क्लिप उपलब्ध होने की भी बात कही है।
वहीं इस मामले में आयोजन कमेटी के उपाध्यक्ष हेमंत चौधरी ने हासनदाग टीम के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों से एंट्री चार्ज जमा कराने के बाद मैच कराया जा रहा था, लेकिन चिनिया टीम में बाहर का खिलाड़ी पाए जाने पर मैच को रद्द किया गया। बुधवार को दोबारा मैच आयोजित किया गया, जिसमें कमेटी की ओर से री-एंट्री फीस तय की गई थी, जिसे हासनदाग टीम ने देने से इनकार कर दिया। जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।

फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों के बयान सामने आए हैं, वहीं स्थानीय स्तर पर लोगों द्वारा विवाद को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!