कोयल नदी में डूबने से बच्चे की मौत,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव निवासी अखिलेश पाल के 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार पाल की कोयल नदी में डूबने की वजह से मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अमन पाल रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने घर से बिना किसी को बताए कंकारी गांव के नजदीक कोयल नदी में नहाने चला गया था। इसी बीच परिजनों को सूचना मिला की अमन कोयल नदी में डूब गया है। जिसकी सूचना पाकर परिजन कोयल नदी के किनारे पहुंचे और अमन को कोयल नदी से निकालकर उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद से अमन के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं जानकारी मिलने पर कंकारी गांव के मुखिया पति शिवकुमार चौधरी मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपने देखरेख में मृत अमन कुमार का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!