Location: Manjhiaon
मझिआंव: प्रतिनिधि:मृत्यु:थाना क्षेत्र के खरसोता गांव चार मुहान चौक निवासी रघु पासवान के लगभग आठ वर्षिय पुत्र आलोक कुमार की मुत्यु कोयल नदी में स्नान करने के दौरान हो गई। जिससे घर सहित गांव में कोहराम मच गया । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग ढाई बजे आलोक अपने साथी के साथ कोयल नदी में स्नान करने गया था जहां पर वह गहरे पानी में जाने से डूब गया जिससे लोगों के द्वारा उनके परिजनों को सूचना दिया गया ,जिसे पानी से निकाला जाता कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी, जिसका शव घर आते ही घर में कोहराम मच गया ,परिजनों ने जानकारी दी की रघु पासवान के दो पुत्र हैं, जिसमें यह आलोक सबसे छोटा पुत्र था, जो स्थानीय स्कूल खरसोता में पांचवीं कक्षा का छात्र बताया गया,इस तरह से अचानक पुत्र के हुईं मुत्यु से उसके पुरा परीवार पर दुःख का पहाड़ टूट गया है , समाचार लिखे जाने तक परीजनो के द्वारा थाना को सूचना देने के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर गढ़वा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी ।












