Location: Garhwa
गढ़वा: मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा के युवा सदस्य हिमेश केसरी ने आज सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में O पॉजिटिव रक्तदान किया। हिमेश केसरी, अग्रवाल मोहल्ला निवासी स्व. भारत प्रसाद केशरी के पुत्र हैं। उन्होंने जरूरतमंदों को जीवनदान देने के उद्देश्य से यह पुनीत कार्य किया।
केसरवानी समाज हमेशा से सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन में अग्रणी रहा है – चाहे विवाह, संस्कार हो, आपदा राहत या सेवा कार्य। आज की यह पहल न सिर्फ समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह समाज की सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष संतोष केसरी, महामंत्री मंटू केसरी, अजय केशरी, मुकेश केशरी, चंदन केशरी, आकाश केशरी, राहुल कानस्कार, संजय केशरी, दिनेश केशरी, पीयूष केशरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सभा ने संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और हर युवा को जरूरतमंदों के जीवन बचाने के लिए आगे आना चाहिए।












