Location: पलामू
मेदिनीनगर।चैनपुर थाना की पुलिस ने हत्या के आरोपी शमशेर अंसारी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि 12 अक्टूबर को समय करीब 13:50 बजे गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के मदद से चैनपुर थाना काण्ड सं0-194/2025, दिनांक-05.10.2025, धारा-103 (1)/238/3(5) बी०एन०एस० के मुख्य आरोपी सह प्राथमिकी अभियुक्त 1. शमशेर अंसारी उम्र करीब 19 वर्ष, पे०-अनिस अंसारी, सा०-कुदागा कला, पो०-सेमरा, थाना-चैनपुर, जिला-पलामू को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी उपरान्त इन्होनें अपने अपना स्वीकार करते हुए अपराध स्वीकारोक्त्ति बयान अंकित कराये जिसमें इनके द्वारा जमीन एवं पीने का पानी को लेकर हो रहे विवाद और अपमान का बदला लेने के लिए गुस्से में आकर अपने दादा नेजामुदीन अंसारी (मृतक) को कुल्हाडी से गर्दन पर हमला कर हत्या करने की बात को स्वीकार किया गया है। तब से ये गिरफ्तारी के डर से फिरार चल रहे थे। इनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी को इनके घर के कमरा के अंदर से बरामद किया गया है। इसके पूर्व दिनांक-08.10.2025 को इस काण्ड के अन्य आरोपी सह गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त शमशेर अंसारी के पिता अनिस अंसारी, माँ सीमा बीबी एवं बहन शबनम खातुन को गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।छापामारी अभियान में एसआई क्षितीश कुमार सोनी और चैनपुर थाना के सशस्त्र बल, शामिल थे।












