किस्मती कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी एंड नर्सिंग, मेराल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Location: Meral

मेराल: किस्मती कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी एंड नर्सिंग, मेराल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई, जिसे प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने संपन्न किया। इस अवसर पर तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
चिकित्सा पदाधिकारी ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को देश के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति हैं और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में पढ़ रहे छात्र देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. अनिल कुमार साह, सचिव वीरेंद्र प्रसाद, निदेशक लव कुमार विशसुत्री, अध्यक्ष शंभू प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कॉलेज के उप प्राचार्य विकास कुमार मिश्रा, शिक्षक ओकेंद्र चौधरी, पंकज कुमार, ममता कुमारी, अंजनी कुमारी, शिवानी कुमारी, वंदना कुमारी, ऋतु कुमारी, कर्मचारी ओम प्रकाश विश्वकर्मा, लव चंद्रवंशी, राकेश कुमार गुप्ता, विद्या कुमारी, चित्रलेखा कुमारी, प्रियंका कुमारी, राजेंद्र सिंह, राजकुमार चौधरी एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे परिसर में देशभक्ति और गर्व का माहौल देखने को मिला।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!