Location: पलामू
मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के दुबिया खाड़ बाबा ढाबा होटल के समीप सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक पर सवार एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा बारालोटा निवासी बृजेश शुक्ला के पुत्र हिमांशु शुक्ला उम्र 16 वर्ष और शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली निवासी बसंत कुमार की पुत्री तनिष्का कुमारी उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने हिमांशु शुक्ला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। वहीं घायल तनुष्का कुमारी का इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है। वही जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में तनुष्का का इलाज करवा रहे हैं।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीटू और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।












