कांडी में हुई शांति समिति की बैठक

कांडी(प्रतिनिधि): रामनवमी व ईद उल फितर को शांतिपूर्ण व सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अविनाश राज ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम व्यवहार के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि सभी गांव के रामनवमी कमीटी के लोग जुलुस का रूट चार्ट एसडीओ कार्यालय व थाना में जमा कराएं। कहा कि बिना रूट चार्ट के रामनवमी के जुलूस नहीं निकालेंगे। प्रभारी द्वारा बैठक में उपस्थित रामनवमी कमीटी के लोगों से मोबाइल नम्बर,जुलूस का टाइमिंग प्राप्त किया गया। बीडीओ राकेश सहाय ने कहा कि रामनवमी कमीटी के लोग किसी भी हालात में डीजे का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी तरह के आयोजन में डीजे बंद है।
बैठक में प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, जिपस प्रतिनिधि दिनेश कुमार, मुखिया विजय राम, ललित बैठा, विधायक प्रतिनिधि अजीत अंसारी, जिपस नेहा कुमारी, जिपस उत्तरी के प्रतिनिधि दिनेश कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के राज्य सदस्य रामलला दुबे, भाजपा अध्यक्ष शशिरंजन दुबे, अजय सिंह , विकास उपाध्याय, विनोद प्रसाद, एस आई जुली टुडू, विद्यासागर प्रसाद, रौशन राम, एएसआई विनय मांझी, रघुवंश महतो, आशिर्वाद महतो, मुर्तजा अंसारी, इसराइल अंसारी,मोहन सोनी, अरुण राम, मणिकांत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!