Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय खरीफ फसलों से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ राकेश सहाय ने की।
कार्यशाला में प्रखंड के सभी किसान मित्रों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में किसान शामिल हुए। बीडीओ राकेश सहाय ने उपस्थित किसानों को पीएम किसान समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, डिजिटल कृषि सर्वे आदि योजनाओं की जानकारी दी।
प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ओम प्रकाश ने किसानों और किसान मित्रों को मृदा प्रशिक्षण, जैविक खाद, श्री विधि से बुआई और कुसुम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी ने भी कृषि से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि सुजीत कुमार, दिनेश राम, मुखिया प्रतिनिधि लल्लू यादव, रंजन कुमार, नसीद अहमद, किसान मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, किसान मित्र भोला मेहता, विनोद राम, मुनि राम, हरेंद्र तिवारी, सुनील पाल, शंभू पासवान, ओमप्रकाश मेहता, राकेश कुमार, कमलेश सिंह, ब्रजेश यादव, सीआरपी अमृता पांडे सहित कई लोग उपस्थित थे।












