Location: कांडी
कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क पर करपुरी चौक के सामने एन जे फैशन नामक कपड़ा दुकान का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे। उन्होंने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया।
दुकान के प्रोपराइटर तबरेज आलम ने बताया कि यहां जीन्स, टी-शर्ट, साड़ी, फ्रॉक, कुर्ती, सलवार सहित सभी प्रकार के फैंसी और ब्रांडेड रेडीमेड कपड़े उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। त्योहारों के अवसर पर विशेष छूट भी दी जाएगी।
उद्घाटन से पूर्व विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मौके पर कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम, तबरेज आलम, अनूप पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।












