Location: कांडी
कांडी, प्रतिनिधि। कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी–मझिआंव मुख्य सड़क पर बबलू होटल के पास इलेक्ट्रिक सोना स्कूटी शोरूम का उद्घाटन युवा नेता रजनीश रंजन उर्फ़ विकास दुबे ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विकास दुबे ने कहा कि कांडी में मार्शल कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम खुल जाने से स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए गढ़वा या डाल्टनगंज जाने की परेशानी नहीं होगी।
इस मौके पर कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप पासवान, जयप्रकाश सोनी, कांडी उपमुखिया दिलीप कुमार, प्रोप्राइटर भोला प्रसाद, रुपेश पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।












