कांडी प्रखंड मुख्यालय की सड़क नारकीय, स्कूली बच्चों और आमजन को भारी परेशानी

Location: कांडी

कांडी : जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय और प्रखंड कार्यालय के बीच की सड़क की स्थिति नारकीय हो गई है। स्कूली बच्चों सहित आमजन को इस सड़क से आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह सड़क कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और सरकारी गोदाम होकर सोनभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय तक जाती है और मुख्य सड़क से मिलती है। प्रखंड कार्यालय, थाना, बाजार और विद्यालय तक पहुंचने में लोगों को प्रतिदिन कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। इस सड़क की बदहाल स्थिति पर पहले भी कई बार खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, किंतु स्थानीय और उच्च अधिकारी अब तक मौन हैं।

भाजपा नेता रामलला दुबे, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद और युवा समाजसेवी बाबू खान ने बताया कि स्कूल आते-जाते समय कई बच्चे इस सड़क पर फिसलकर गिर जाते हैं। सड़क पर घुटने तक पानी भर जाने से रास्ता दिखाई ही नहीं देता। कीचड़ में सनी सड़क से गुजरते वक्त बच्चों के कपड़े और यूनिफॉर्म गंदे हो जाते हैं। केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं को भी आवागमन में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।

रामलला दुबे ने स्थानीय प्रशासन और जिला उपायुक्त से तत्काल इस समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि हाल ही में राशन लेकर गोदाम जा रहा एक ट्रक इसी सड़क पर फंस गया था, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ritesh Kumar Dwivedi

    Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!