Location: कांडी
कांडी प्रतिनिधि। जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने बुधवार को मंझिगांवां पंचायत स्थित हरिहरपुर ओपी के पास आश्रम आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यह विद्यालय जिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित है।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी ने कक्षा-कक्ष में जाकर छात्राओं को बेहतर नागरिक बनने और जीवन में सर्वोच्च ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।
विदित हो कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह आवासीय विद्यालय वर्ग 6 से 10 तक चलता है, जिसमें पलामू प्रमंडल की आदिवासी छात्राएं पढ़ाई करती हैं। इनमें कई छात्राएं विशेष रूप से आदिम जनजाति समूह से आती हैं।
इस अवसर पर बीडीओ राकेश सहाय, पंचायती राज प्रखंड कोऑर्डिनेटर उमंग कुमार पांडेय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, विद्यालय की वार्डन अनुभा टोप्पो समेत सभी शिक्षक मौजूद थे।












