कलयुगी पुत्र ने पिता पर बरपाया कहर, शराब के नशे में पिता की जमकर की पिटाई

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामु जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरा दोहर गांव में पारिवारिक मर्यादा को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया।आरोप है कि गुरुवार 1 जनवरी की रात शराब के नशे में धुत पुत्र अनुज उरांव ने अपने भाभी गीता देवी के साथ मिलकर अपने ही पिता शकेश उरांव उम्र 60 वर्ष पर जानलेवा हमला कर दिया।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों ने घायल शकेश उरांव को इलाज के लिए तत्काल पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तक उनका इलाज अस्पताल में ही जारी था।पीड़ित पिता ने बताया कि उनका पुत्र अक्सर अपनी भाभी के साथ रहता था। उन्होंने घरेलू मर्यादा और सामाजिक प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए इसका विरोध किया, जिससे पुत्र बिफर उठा। पहले तीखी बहस हुई और फिर शराब के नशे में पुत्र ने अपनी भाभी के साथ मिलकर पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी।जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं है।चीख-पुकार और शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!