औचक निरीक्षण

Location: कांडी

कांडी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ख़ुटहेरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय ख़ुटहेरिया का पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक गुप्ता एवं रामाशीष चंद्रवंशी भी मौजूद रहे।

विद्यालय के निरीक्षण में स्कूल के अध्यक्ष संजीत शर्मा, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, शंभू साह, शिवनाथ साह, सुरेश पासवान, राजू साव, रवि गुप्ता, भागीरथी साह, बिजेंद्र चंद्रवंशी, द्वारिका शर्मा, रंजन शर्मा, आशुतोष कुमार व पुटू कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

सबसे पहले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक गुप्ता ने बच्चों के बीच किताबों की कमी पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय की जर्जर इमारत को गंभीर समस्या बताया। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल भवन की छत से लगातार पानी टपक रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बच्चे भय और सहम के माहौल में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।

इस पर पंचायत समिति सदस्य (BDC) अभिनंदन शर्मा ने तत्काल शिक्षा के बीपीओ बीरेंद्र प्रसाद व बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय को टेलीफोन के माध्यम से स्थिति से अवगत कराया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!