ओझा गुनी बताकर हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार, 16 साल से था फरार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू तरहसी थाना थाना पुलिस ने ओझा गुनी बताकर सहदेव भगत की हत्या करने वाले आरोपी 35 वर्षीय कांग्रेस भुइयां को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। कांग्रेस 16 साल से फरार चल रहा था। न्यायालय से वारंट निकालने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।बता दे कि इस घटना में कांग्रेस की गिरफ्तारी हुई थी। 3 साल जेल में भी रहा था, लेकिन बाहर आने के बाद न्यायालय में हाजिरी नहीं लग रहा था। ऐसे में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने शाम 6 बजे बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कांग्रेस भुइयां अपने घर पर है। सहायक अवर निरीक्षक अमलेश कुमार और जवानों को भेज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस उदयपुरा टू पंचायत के छतरपुर गांव के जीलालपुर टोला का रहने वाला है। वर्ष 2006 में अपने बड़े भाई जगसहाय भुइयां के साथ मिलकर गांव के सहदेव भगत को ओझा गुनी बताकर हत्या कर दी थी। उसके भाई को 9 वर्ष की सजा हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!