ऑटो चालक बना मसीहा, कोयल नदी में कूदकर युवती की बचाई जान

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 11, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर (पलामू)। शहर के शाहपुर पुल से कोयल नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली एक युवती की जान एक ऑटो चालक की सूझबूझ और साहस से बच गई। चालक ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगाई और युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
घटना शनिवार की बताई जा रही है। युवती की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव निवासी मुस्लिम अंसारी की 19 वर्षीय पुत्री शहनाज अख्तर के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
युवती की जान बचाने वाले शाहपुर निवासी ऑटो चालक मोहम्मद राजा ने बताया कि वह बैरिया से ऑटो में सामान लेकर शाहपुर लौट रहा था। इसी दौरान शाहपुर पुल पर उसने देखा कि एक युवती अचानक पुल से कोयल नदी में छलांग लगा दी। यह देखते ही उसने तत्काल नदी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!