ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

Location: Ramana

रमना :
थाना क्षेत्र के दूधवनिया और चुंदी गांव की सीमा के समीप सोमवार रात ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में रमना चट्टनिया निवासी लगभग 40 वर्षीय शिव प्रसाद बैठा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अनुज बैठा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद बैठा और अनुज बैठा सोमवार की रात सोनहरा से अपने घर रमना लौट रहे थे। इसी दुधवनिया एवं चुंदी गांव के सीमा पर विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसा में शिव प्रसाद बैठा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के स्वजनों ने उचित मुआवजा की मांग को लेकर शव उठाने से मना कर दिया। बाद में थाना प्रभारी ने पिड़ित परिवार और मौके पर मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता कर न्यायोचित मुआवजा और सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा स्थित सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ऑटो को जप्त कर लिया है। मृतक के पिता मोतीचंद बैठा ने ऑटो मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

घटनास्थल पर विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, नंदू मेहता, मुन्ना पासवान, रूपेश सिंह, संदीप चंद्रवंशी, भगवान यादव, सतेंद्र यादव, धनंजय गुप्ता, पवन मेहता समेत बड़े पैमाने पर महिला पुरुष मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!