Location: Meral
मेराल (प्रतिनिधि):
मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित एस.डी. मेमोरियल एकेडमी के प्रांगण में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।
विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि “पौधों का जीवन में वही स्थान है जो एक मां का होता है। पर्यावरण संरक्षण और जीवों के पोषण में पेड़-पौधों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से निपटने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है।”
उन्होंने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की कि वे अपने घरों में अपनी मां के नाम से एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें। प्राचार्य अरुण राम एवं अमरेंद्र कुमार मिश्र ने भी अपने संबोधन में पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने-अपने घरों में भी एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षक मृत्युंजय पांडे, गौतम कुमार, रामजीत शाह, जयप्रकाश पांडेय, अनीमा कुजूर, देव कीर्ति टोप्पो, अंशु कुमारी, नासरीन, दीपिका कुमारी, काजल कुमारी, अमित कुमार, मधु कुमारी, मनीष कुमार, प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, तबस्सुम खातून, स्वाति कुमारी, गुलनाज फातमा, साक्षी सुमन, दुर्गा दत्त प्रजापति, हिमांशु कुमार, शशि शेखर, पूजा कुमारी, पवन रजक, अजमेरउल अंसारी, पवन सोनी, शबनम प्रवीण, आयुष चौबे, पीहू कुमारी, सुहाना नाज, राजप्रिया, सन्ना प्रवीण सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल हुए।












