Location: Garhwa
मेदिनीनगर।पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान विश्रामपुर राजकीय कृत प्लस टू जनता उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक व बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर लोगो को नशा के प्रति जागरूक किया।वही मौके पर उपस्थित विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है. जब तक आम नागरिक जागरूक नहीं होंगे, तब तक नशा मुक्त समाज की कल्पना अधूरी रहेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी नशा से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत करायें।वही मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन मिलकर नशा उन्मूलन अभियान चला रहे हैं. विशेष चिंता की बात यह है कि युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है, जिसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना जरूरी है।उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा की नशे से दूर रहना बहुत आवश्यक है क्योंकि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को खराब करता है,रिश्तों को नुकसान पहुंचाता है और आर्थिक रूप से भी नुकसानदायक है।












