Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर एसआई नागेंद्र चौधरी के आग्रह पर पुलिस जवान मिथिलेश कुमार तिवारी ने सदर थाना में तैनात एसआई रंजीत कुमार के रिश्तेदार के एक छोटी बच्ची नेहा कुमारी के लिए स्वेच्छापूर्ण रक्तदान किया। मालूम हो कि सदर थाना में तैनात एसआई रंजीत कुमार के एक रिश्तेदार की छोटी बच्ची नेहा कुमारी की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजनों के द्वारा बच्ची को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची के इलाज के लिए परिजनों को एक यूनिट ब्लड व्यवस्था करने को कहा।परिजन ब्लड की व्यवस्था करने में जुट गए परंतु उन्हें कहीं भी ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाया। इसके बाद सदर थाना के एसआई रंजीत कुमार ने एसआई नागेंद्र चौधरी से ब्लड के लिए संपर्क किया। नागेंद्र चौधरी ने पलामू एसपी से आदेश लेकर पुलिस जवान मिथिलेश कुमार तिवारी को ब्लड देने के लिए आग्रह किया। नागेंद्र चौधरी के आग्रह पर मिथिलेश कुमार तिवारी ने बच्ची नेहा कुमारी के लिए स्वेच्छापूर्ण रक्तदान किया।मौके पर पुलिस जवान कृष्णा कुमार,विकाश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।












