Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शहर के निमिया विसफूटा पुल चौक के पास एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सभी दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी गहनता पूर्वक तलाशी ली गई।इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गयी।साथ ही वाहनों के कागजात, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं तलाशी ली गयी।अभियान के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मौके पर उपस्थित टी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि एसपी के निर्देश पर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान सभी दो पहिया चार पहिया वाहनों की गहनता पूर्वक तलाशी ली गई। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान कौतुक पांडे,रिंकू शुक्ला,सतेंद्र यादव,पंचम तिवारी सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।












