एसपीडी काॅलेज में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अन्र्तगत कार्यशाला आयोजित

Location: Garhwa



गढ़वा: असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा कार्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अन्र्तगत एक दिवसीय कार्यशाला स्थानीय सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज, गढ़वा में एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित की गयी। इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को तम्बाकू सेवन से होने वाले बिमारियों के प्रति आगाह किया गया।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हिमांशु भूषण जारुहार ने कहा कि तम्बाकू जानलेवा है। तम्बाकू, गुटखा का सेवन व्यस्क, बुढ़े एवं बच्चे खुलेआम करते हैं। यह हमारा दायित्व है कि अपने संस्थान, समाज एवं आसपास, कही भी जहां तक संभव हो सके तम्बाकू सेवन से हो रहे नुकसान की चर्चा करें। आज यह जरुरी हो गया है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एनटीसीपी के साइकोलाॅजिस्ट कुमार संजीव शरण ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से विश्व में प्रति वर्ष 54 लाख से अधिक लोगों की मौत होती है। विश्व में तम्बाकू सेवन के कारण मुंह से संबंधित कैंसर से होता है। इसके सेवन से ह्रदय एवं रक्त संबंधी रोग भी तेजी से होती है। उन्होने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्र्तगत आत्महत्या रोकथाम विषय पर भी व्याख्यान दिया। वहीं जिला तम्बाकू परामर्शी निरज कुमार ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अन्र्तगत व्याख्यान में कहा कि जिन्दगी चुने तम्बाकू नही। यदि आप तम्बाकू छोड़ना चाहते हैं तो सदर अस्पताल, गढ़वा के तम्बाकू नशामुक्ति केन्द्र में सम्पर्क करें। इस अवसर पर महाविद्यालय मादक पदार्थ निषेध कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रो. राजीव रंजन मिश्रा एवं प्रो. प्रमिला ने भी इस विषय पर महत्वपूर्ण बातें रखी। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने किय जबकि प्रो. परवेज आलम, प्रो. भरत उपाध्याय आदि ने भी इस विषय पर बाते रखीं। मौके पर एनसीसी के एएनओ प्रो. धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रो विवेकानंद उपाध्याय, डा. अरुण तिवारी, डा. बिनोद द्विवेदी, डा. संजीव मिश्रा, प्रो. बिरेन्द्र पाण्डेय, प्रो. अखिलेश पाठक, प्रो. किरण कुमारी, प्रो. नीलम गुप्ता, प्रो. शबनम आदि समेंत एनएसएस, एनसीसी तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!