एन एच 75 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो टैंकर-हाइवा से टकराई, छह घायल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: निर्माणाधीन फोर लेन एनएच-75 पर पाल्हे गांव में समीप रविवार को दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गढ़वा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर और हाईवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चार घायलों को स्थानीय स्तर पर एंबुलेंस बुलाकर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जबकि दो गंभीर घायलों को सीधे सदर अस्पताल रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को ऋषि राज भारद्वाज की शादी थी। इसी कार्यक्रम के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग गढ़वा से जमुई चौथारी छुड़ाने जा रहे थे। रास्ते में तेज गति के कारण वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे खड़े भारी वाहनों से जा भिड़ा।

घायलों में जमुई ग्राम निवासी पंकज दुबे 46 सर्तेंद्र कुमार की 55 वर्षीय पत्नी नीलिमा द्विवेदी, मनोज दुबे (54), राजकुमार ठाकुर (62), बीरबांधा निवासी रागिनी कुमारी, और हासनदाग निवासी लैची राम शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!