एनटीसीए,ब्राइट फ्यूचर और बीपीडीएवी अपने अपने मैच जीते

Location: Garhwa

24 गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता

गढ़वा

24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने जूनियर डी पी एस को 43 रनो से ,एन टी सीए ने हरिजन मध्य विद्यालय को बी पी डी एवी ने टेंडर हर्ट को 16 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान मे खेले जा रहे 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बुधवार को स्कूल ब्राइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतीक के 24,रन के सहयोग निर्धारित ओवर में 121 रन का स्कोर खड़ा किया। जूनियर डीपीएस की और से दिलशान ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी जूनियर डीपीएस की टीम सृजन के 23 रन के सहारे 78 रन पर ही सिमट गया। स्कूल ब्राइट फ्यूचर की और से प्रतीक ने चार विकेट लिया। दूसरे मैच में बीपीडीएवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 98 रन बनाए, जिसमें विवेक के 28 शोयब के 19 रन शामिल है। टेंडर हर्ट की और से अभिषेक ने चार और कशिश ने दो विकेट लिया। 99 रन के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी टेंडर हर्ट की टीम 82 रन पर ही सिमट गई। टीम की और से प्रिंस 21 और लक्की ने 20 रन बनाया अतिरिक्त रनों की संख्या 30 रहा। परमेश्वरी मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा,दीपक और राजेश कुमार सिन्हा ने प्रदान किया।
इस मौके पर सचिव आनंद कुमार सिन्हा, मनीष उपाध्याय अभिषेक द्विवेदी, आकाश कुमार, नमन ,मोहसिन, रवि रंजन, रजनीश कुमार,नैतिक कुमार, अभिनव, कुमार, अविरल,गौरव दुबे, सिन्हा,निपुण, आर्यन, सन्नी शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!