उर्से जब्बारिया व जश्ने दस्तार कॉन्फ्रेंस संपन्न, 10 छात्रों ने किया कुरआन हिफ्ज़

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: नगर पंचायत क्षेत्र के विशुनपुर कर्बला मैदान में अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में उर्से जब्बारिया व जश्ने दस्तार हुफ़्फ़ाज कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जामिया इस्लामिया जब्बारिया मदरसा के 10 छात्रों ने कुरआन-ए-पाक को हिफ्ज़ (पूरा कंठस्थ) किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। इसमें हजरत असगर इमाम साहब, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहीर अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई. ओबेदुल्लाह हक अंसारी, मुफ्ती शमसाद आलम, मुफ्ती रुहुल अमीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता अंजुमन कमेटी के सदर तौहीद खान ने की।

इस मौके पर हजरत असगर इमाम साहब ने कहा, “नबी ने फरमाया है कि आधी रोटी खा लो, लेकिन अपने बच्चों को इल्म (शिक्षा) जरूर सिखाओ। शिक्षा से ही दुनिया को जाना और हिंसा को रोका जा सकता है।” वहीं, ताहीर अंसारी ने इस्लाम धर्म के सच्चाई, अमन और भाईचारे के संदेश को साझा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई. ओबेदुल्लाह हक अंसारी ने शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की।

कुरआन हिफ्ज़ करने वाले छात्र:

  1. हाफिज आसिफ रजा
  2. हाफिज अल्ताफ हुसैन
  3. हाफिज अख्तर हुसैन
  4. हाफिज इमरान खान
  5. हाफिज शमशाद राजा
  6. हाफिज इरफान अंसारी
  7. हाफिज गुलाम रब्बानी
  8. हाफिज फैजान खान
  9. हाफिज मुकरम हुसैन

कार्यक्रम के अंत में देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गईं। संचालन नकीबे हिंदुस्तान मौलाना एजाज अंजुम ने किया। कार्यक्रम में सदर तौहीद खान, सरपरस्त शमीम खान, समाजसेवी महमूद आलम, मौलाना अब्दुल कादिर, मौलाना पैगाम राजा, तस्लीम खान, डॉ. कुतबुद्दीन अंसारी, अख्तर खान, फुलटून खान, खुर्शीद खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!