उपायुक्त ने किया तीनों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का औचक निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा, 6 अगस्त 2025।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने गढ़वा जिला के तीनों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा, रामा साहू +2 उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का दौरा कर शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों का उपयोग, छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा से हुई। यहां उपायुक्त ने शिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया और स्वयं छात्राओं को पाठ पढ़ाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। साइंस लैब में प्रयोगात्मक गतिविधियों की कमी पर नाराजगी जताई और लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

इसके बाद उन्होंने रामा साहू +2 उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां विज्ञान प्रयोगशाला का समुचित उपयोग नहीं हो रहा था। उपायुक्त ने स्कूल प्रबंधन को सरकारी संसाधनों के पूर्ण उपयोग के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि डंडा की छात्राएं भी इसी विद्यालय में पढ़ रही हैं, जिससे कक्षाओं में भीड़ की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को डंडा विद्यालय भवन का कार्य शीघ्र पूरा कर छात्राओं को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें करियर मार्गदर्शन भी दिया। छात्रावास की सफाई संतोषजनक रही, लेकिन नई हॉस्टल यूनिट का संवेदक द्वारा अब तक हस्तांतरण नहीं होने से भीड़ की समस्या देखी गई। इस पर उन्होंने जल्द हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा।

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने दोनों अन्य स्कूलों के शिक्षकों और प्राचार्यों को कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्था का सूक्ष्म अध्ययन कर अपने विद्यालयों में लागू करने का निर्देश दिया ताकि सभी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!