उपायुक्त एवं एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले में दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में पलामू उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने नावाबाजार और छत्तरपुर मे बने विभिन्न पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, भीड़ प्रबंधन तथा आपदा नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पूजा समितियों तथा आयोजकों से संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने कहा कि पंडालों में विद्युत तारों का सुरक्षित प्रबंधन, फायर फाइटिंग उपकरण, बालू एवं पानी की व्यवस्था जरूर रहे। भीड़ प्रबंधन हेतु पर्याप्त वालंटियर, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार पर स्पष्ट व्यवस्था रहे।सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। पार्किंग स्थल चिन्हित कर लें ताकि यातायात व्यवस्था में बाधा न उत्पन्न हो।पंडालों में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए पंपिंग मशीन एवं निकासी व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखी जाए।उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का पर्व है, अतः प्रत्येक समिति प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए।पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दल एवं यातायात नियंत्रण की जानकारी दी और आयोजकों से अपील किया कि वे विधि व्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!