उदय कुशवाहा ने इकलौते नामांकन के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर दर्ज किया नाम, जिला अध्यक्ष बनना तय

Location: Garhwa



गढ़वा प्रतिनिधि:
भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव एवं पर्यवेक्षक शोभा यादव गुरुवार को गढ़वा पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा जिला कार्यालय पिंडरा, गढ़वा में जिलाध्यक्ष पद के लिए उदय कुशवाहा ने इकलौते नामांकन के रूप में अपना नाम दाखिल किया, जिससे उनका जिला अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। वहीं प्रदेश प्रतिनिधि पद के लिए गढ़वा से बालमुकुंद सहाय, रघुराज पाण्डेय, घुरन राम एवं सुरज गुप्ता ने नामांकन प्रक्रिया पूरी की। भाजपा जिला कार्यालय में 10 जनवरी को नामों की विधिवत घोषणा की जाएगी।
इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक शोभा यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां हर निर्णय कार्यकर्ताओं के विचारों को ध्यान में रखकर लिया जाता है। कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और देश तेजी से राष्ट्रवाद की दिशा में आगे बढ़ा है।
जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। जो कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पण भाव से काम करते हैं, उन्हें उसका प्रतिफल अवश्य मिलता है। भाजपा में परिवारवाद नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की परंपरा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला चुनाव सह अधिकारी ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वयं के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए काम करते हैं। कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या के बल पर ही भाजपा सबसे स्वच्छ पार्टी बनी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के संघर्ष के दम पर झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, जिला महामंत्री संतोष दुबे, भाजपा नेता मंगलमूर्ति तिवारी, राजेश यादव, विकास तिवारी, अशोक केशरी, संजय यादव, कंचन पाण्डेय, पार्वती सिंह, टिंकू गुप्ता, पियुष चौबे, मुरारी यादव, बसंत प्रसाद, बलराम यादव, बंशीधर महतो, नंदकिशोर मेहता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!