ईट भट्ठे पर लवी का पैसा वसूलने आए नक्सली समर्थक गिरफ्तार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।हुसैनाबाद थाना की पुलिस ने नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को नयायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि दिनांक-06.05.25 को समय करीब 21:50 बजे रात्रि में गुम सूचना प्राप्त हुयी कि बसडीहा इंट भट्ठा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति लेवी वसूलने के लिये आने वाला है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया एवं वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू मै साथ, स०अ०नि० उमेश बैठा एवं सशस्त्र बल के साथ समय 21:55 बजे थाना से प्रस्थान किया। समय करीब 22:25 बजे बसडीहा स्थित कमल इंट भटठा के पास पहुंचकर गुप्तचर से संपर्क किया तो गुप्तचर के द्वारा बताया गया कि भट्ठा के समीप पेड़ के चबुतरा के पास एक आदमी खड़ा है जिसका बायां हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है। तब साथ के सशस्त्र बल के घेराबंदी किया। घेराबंदी करने के क्रम में खड़ा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे साथ के सशस्त्र बल के द्वारा पकडा गया। पकडाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम-पता उपेन्द्र कुमार यादव, उम्र 35 वर्ष, पिता-सरयू यादव, सा०-कुरदाग, थाना-हुसैनाबाद जिला-पलामू बताया गया। पकडाये व्यक्ति का विधिवत तालाशी के क्रम में पकड़ाये व्यक्ति के कमर में दाहिने तरफ खोंसा हुआ एक देशी कट्टा लकड़ी का बेंत लगा हुआ एवं दाहिने पोकेट से एक जिंदा गोली पाया गया जिसे निकालकर देखने पर पेंदे पर 8 mm KF लिखा हुआ पाया गया एवं दाहिने पाकेट में निवेदक भाकपा माओवादी के नाम से लिखा दो पर्चा एवं बांये पॉकेट में एक काला रंग का मोबाइल वीवों कंपनी का पाया गया। बरामद देशी कट्टा एवं गोली के संबंध में पकडाये उपेन्द्र कुमार यादव से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और ना ही कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया। बरामद पर्चा के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर नितेश यादव के कहने पर कमल भटठा से लेवी का पैसा वसूलने आये थे और यह देशी कट्टा और गोली भी उसी के द्वारा उपलब्ध कराया गया है।बरामद सामानो को विधिवत जप्त किया गया एवं पकडाये व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड सं0- 111/25 दिनांक-07.05.2025 धारा-25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पकड़े गए नक्सली समर्थक के पास से पुलिस ने
एक देशी कट्टा लकड़ी का बैंट लगा हुआ,एक जिंदा गोली जिसके पेंदे पर 8 mm KF लिखा हुआ,दो पर्चा भाकपा (माओ(0) लिखा हुआ,एक काला रंग का मोबाईल विबो कम्पनी का बरामद किया है। छापामारी अभियान में हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी,एएसआई उमेश कुमार बैठा,हवलदार नवकिशोर प्रधान,पुलिस जवान सुशिल कुमार,विकाश राम,अंजनी कुमार रजक,चालक सुरेन्द्र पाल शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!