ईट भट्ठा में ट्रैक्टर पलटने से 28 वर्षीय मजदूर की मौत,एक मजदूर घायल हालत गंभीर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुकबेरा पंचायत के छतवा गांव निवासी सुजीत चंद्रवंशी उम्र 28 की बुधवार की रात करीब 8:00 बजे ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि सुजीत चंद्रवंशी नावा बाजार अंतर्गत एक ईंट भट्ठा पर काम करता था। बुधवार की रात सुजीत चंद्रवंशी ट्रैक्टर पर ईट लोड कर रहा था।इसी दौरान अचानक वह ट्रैक्टर से दब गया जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावा बाजार थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना में घायल एक मजदूर का इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही घटना के बाद पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है पुलिस पलटी हुई ट्रैक्टर को जप्त कर थाना ले गई हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!