इकलौते बेटे की करंट से मौत, परिवार में छाया मातम

Location: सगमा

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी थाना क्षेत्र के खुटहेरिया पंचायत अंतर्गत गोसांग गांव के टोला कोदवड़िया निवासी ग्राम रोजगार सेवक अनुज प्रसाद रवि के इकलौते पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। लगभग 25 वर्षीय दिलीप कुमार निराला अपने घर में घरेलू बिजली की मरम्मत कर रहे थे, तभी वे करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें मझिआंव रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. वीर प्रताप सिंह ने जांच के बाद बताया कि युवक की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी। परिजन संतुष्ट नहीं हुए, तो वे दिलीप को गढ़वा के एक निजी अस्पताल भी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाद में शव को गांव लाया गया और स्थानीय कोयल नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। दिलीप के असमय निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। माता-पिता बेहोशी की हालत में हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दिलीप वर्तमान में कांडी प्रखंड के सरकोनी पंचायत में पदस्थापित रोजगार सेवक अनुज प्रसाद रवि का इकलौता पुत्र था। उनके निधन पर सरकोनी पंचायत की पूर्व मुखिया मीना देवी और उनके प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!