Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा रांची रोड में तालाब में डूबने से दो बच्चो की मौत हो गई।मृतकों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटीकर गुरुद्वारा रोड निवासी अनुराग तिवारी के पुत्र आरो तिवारी और रेड़मा रांची रोड निवासी आनंद दुबे के पुत्र अर्पित कुमार के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे शनिवार की शाम से अपने घर से लापता थे। लापता होने के बाद परिजनों ने सगे संबंधियों सहित सभी जगह पर इन दोनों बच्चों की तलाश की।इसके बाद भी दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया। वही खोजबीन के क्रम में रेडमा रांची रोड स्थित एक आहार में रविवार की देर रात दोनों बच्चों का शव मिला। इसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर टिओपी 2 थाना प्रभारी राकेश कुमार, टाइगर मोबाइल के जवान सुबिन्द कुमार, अमित कुमार,मुकेश कुमार सिंह और सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।वही इस घटना के बाद से दोनों मृत बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।












