आवारा कुत्ते नें बच्ची को किया जख़्मी

Location: Garhwa

रमना : क्षेत्र में आवारा कुत्तो के आतंक से पशुपालक तो परेशान थे ही की अब छोटे बच्चे पर हुए जानलेवा हमला से ग्रामीणों में दहशतज़दा है। दिन-प्रतिदिन कुत्तों के जीवन शैली में बदलाव से किसी गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
सोमवार के दिन सिलीदाग पंचायत के मंगरा मौजा निवासी पिंटू बियार की 9 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी उसी समय एक कुत्ता आया और बच्ची के चेहरा पर हमला कर दिया और दायी गाल को नोच दिया‌। बच्ची की चीख सुनकर अगल-बगल और घरवाले दौड़े तब जाकर बच्ची की जान बच्ची। यदी सुनसान जगह होता तो कुतो के द्वारा एक बच्ची का जान ले ली जाती। इस घटना से पूर्व गत दिन पहले ही सिलीदाग ग्राम के ग्रामीणों महेन्द्र राम, नंदू राम, मनोज राम की घर में बंधे बकरी को कुतो के झुंड द्वारा बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ते हमला तो झुंड में करते है लेकिन ज़ब आदमी लोग दौड़ते है तो सभी कुत्ते अलग अलग दिशा में भाग जाता है।
बच्ची को कुत्ते द्वारा घायल करने के बाद परिजन आनन फानन में रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां इस जख्मी बच्ची का तत्काल कोई उपचार नहीं किया गया और अनुमंडल अस्पताल वंशीधर नगर भेज दिया गया इस बात की जानकारी जख़्मी बच्ची के परिजन दिये।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर अनुमंडलिय चिकित्सा पदाधिकारी बतायी की रमना सामुदायिक स्वास्थ्य में पिछले तीन चार दिनों से अलार्क निरोधी वैक्सीन (ÀVR )ख़त्म हो गया है, जल्द ही उपलब्ध करा दिया जायेगा। इस प्रकार के रोगी लोग अनुमंडलिय अस्पताल आकर ईलाज करा सकते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!