आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Location: Manjhiaon

श्री बंशीधर नगर: आरके पब्लिक स्कूल, अधौरा में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
बैठक में सीबीएसई के नवीनतम दिशा-निर्देशों, विद्यार्थियों में अनुशासन, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन तथा पाठ्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, समय पर गृहकार्य पूरा करने, अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने तथा विद्यालय के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या पर्णा घोष ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं व्यवहार की जानकारी अभिभावकों के साथ साझा करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से दूर रखते हुए नियमित स्वाध्याय, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारित, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। बैठक के अंत में प्राचार्या ने सभी अभिभावकों का सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यालय के साथ इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बरडीहा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ व कर्मियों का प्रशिक्षण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    बरडीहा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ व कर्मियों का प्रशिक्षण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    सिक्सर बनानें की फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन: दो पिस्टल के साथ दो हुए गिरफ्तार:जेल से छूटते के बाद फिर से सिक्सर बनाना किया शुरु किया था मास्टर माइंड संजय

    सिक्सर बनानें की फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन: दो पिस्टल के साथ दो हुए गिरफ्तार:जेल से छूटते के बाद फिर से सिक्सर बनाना किया शुरु किया था मास्टर माइंड संजय

    बरडीहा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ व कर्मियों का प्रशिक्षण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    बरडीहा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ व कर्मियों का प्रशिक्षण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    अटकलों, रणनीतियों और बड़े बदलावों के बीच भारतीय राजनीति का नया दौर

    अटकलों, रणनीतियों और बड़े बदलावों के बीच भारतीय राजनीति का नया दौर

    ओबरा उत्क्रमित हाई स्कूल में एमडीएम में अनियमितता का आरोप, भूखे छात्र छात्राओं ने किया हंगामा

    ओबरा उत्क्रमित हाई स्कूल में एमडीएम में अनियमितता का आरोप, भूखे छात्र छात्राओं ने किया हंगामा
    error: Content is protected !!