आपसी विवाद में टांगी से गला काटकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ़्तार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू में हत्यारे पति ने अपनी पत्नी के गले पर टांगी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला पलामू जिले के नौडीहा बाजार क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत के महुआरी गांव का है।घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. इसके बाद बुधवार की शाम बसंत भुइयाँ नशे की हालत में घर पहुंचा. इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद और बढ़ गया. फिर क्या था गुस्से में आकर बसंत ने अपनी पत्नी की गर्दन पर टांगी से वार कर दिया.घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने इस मामले में बताया है कि पति-पत्नी को के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था इसके बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गर्दन पर टांगी से वार कर दिया. फ़िलहाल पू;इस पूरे मामले में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!