आपकी खबर का असर: बुजुर्ग दंपति के घर पहुंचे गढ़वा एसडीओ, 32 माह की पेंशन और राशन उपलब्ध कराया

Location: Meral

मेराल। पतहरिया गांव निवासी बुजुर्ग दंपति भुलाई बियार और उनकी पत्नी मूर्ति देवी को लंबे समय से न तो पेंशन मिल रही थी और न ही राशन। यह मामला “आपकी खबर” पोर्टल में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद संज्ञान में आया। इसके बाद गढ़वा एसडीओ संजय कुमार पांडे गुरुवार को स्वयं पतहरिया गांव पहुंचे और बुजुर्ग दंपति से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

एसडीओ श्री पांडे ने मौके पर ही बैंक के माध्यम से 32 माह की लंबित पेंशन राशि उपलब्ध कराई, साथ ही खाद्यान्न विभाग से नया ग्रीन कार्ड जारी कर 50 किलो राशन भी तत्काल दिलवाया। वर्षों से राशन और पेंशन के लिए भटक रहे बुजुर्ग दंपति सहायता पाकर भावुक हो गए और एसडीओ को दिल से धन्यवाद दिया।

इसके बाद एसडीओ संजय कुमार पांडे करकोमा गांव के खुटेलिया टोला पहुंचे, जहां एक लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद की जांच की। उन्होंने संबंधित भूमि स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर बीडीओ सतीश भगत, सीओ यशवंत नायक, नाजीर सुनील कुमार, बीडीसी दिनेश कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!