आटा चक्की और तेल मिल में लगी आग, 20 हजार की क्षति, युवक पर लगाया आरोप

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर बाजार स्थित हीरो एजेंसी के समीप रविवार रात एक आटा चक्की और तेल मिल में आग लग गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर चक्की के मालिक मौके पर पहुंचे और किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस घटना में लगभग एक क्विंटल गेहूं सहित करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

घटना को लेकर आटा चक्की एवं तेल मिल के मालिक अमित सिंह ने पंकज सोनी के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि रविवार रात करीब पौने 12 बजे दो राहगीरों ने आग लगने की सूचना दी थी, जिसके बाद उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

अमित सिंह के अनुसार, सुनील सोनी के मकान में किराए पर रह रहे योगेन्द्र सोनी के पुत्र पंकज सोनी ने 12 किलो गेहूं पीसने के लिए दिया था। रविवार रात करीब 8 बजे पंकज दुकान पर आया और 20 किलो आटा की मांग करने लगा। जब उसे बताया गया कि उसने सिर्फ 12 किलो गेहूं दिया था, तो वह गाली-गलौज करने लगा और झगड़े पर उतारू हो गया। उसी दौरान उसने धमकी दी थी कि ‘तुम्हें सबक सिखा देंगे’। आरोप है कि इसके बाद रात में आटा चक्की और तेल मिल में आगजनी की घटना हुई।

मालिक ने पुलिस से मांग की है कि आटा चक्की के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!