अवैध हथियार के एक युवक गिरफ्तार,दूसरा फरार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक चंदन वर्मा उम्र 22, वर्ष को गिरफ्तार कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जबकि एक युवक फरार हो गया।पुलिस उसकी तलाश कर रही है।इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की शहर के कांदू मोहल्ला शिव मंदिर के पास युवक चंदन वर्मा और नीतीश शर्मा अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।इसी गुप्त सूचना पर पुलिस जब वहा पहुंची तो पुलिस को देख कर दोनो युवक वहा से भागने लगे।इसी बीच पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।जबकि दूसरा अपराधी नीतीश शर्मा भागने में सफल रहा।वही पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने दो अवैध हथियार,एक जिंदा गोली और दो मोबाइल बरामद किया है।वही फरार अपराधी की तलाश में पुलिस जुट गई है।छापामारी अभियान में शहर थाना के एसआई सुबोध कुमार,टाइगर मोबाइल के जवान मुकेश सिंह,सूर्यनाथ सिंह,राजेश कुमार चंद्रवंशी,मिथलेश कुमार,अमित कुमार,प्रमोद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!