अवैध रूप से सरकारी राशि लेने वाले 30 लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज,अबुआ आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

Location: Garhwa

गढ़वा। अबुआ आवास योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि लेने के बावजूद आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले 30 लाभुकों के खिलाफ गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार नरेंद्र नारायण के निर्देश पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत सेवकों ने गढ़वा थाने में अलग-अलग आवेदन देकर बताया कि इन लाभुकों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में अबुआ आवास योजना के तहत ₹30,000 की पहली किस्त दी गई थी। लेकिन कई बार चेतावनी देने के बावजूद इन्होंने न तो आवास निर्माण शुरू किया और न ही राशि लौटाई।

दुबे मरहटिया पंचायत के पंचायत सेवक ने आवेदन में बताया कि लाभुकों को दो बार नोटिस भेजकर निर्माण कार्य शुरू करने या राशि लौटाने को कहा गया था। बावजूद इसके उन्होंने अनदेखी की। इसे सरकारी राशि के गबन का प्रयास मानते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

बीडीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही या गड़बड़ी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!