अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, बाकी नदी से ट्रैक्टर जब्त

Location: Manjhiaon

मझिआंव थाना क्षेत्र के बुढ़ी खाड़ बाकी नदी में गुरुवार अहले सुबह लगभग 5:00 बजे प्रशासन ने छापामारी कर अवैध रूप से बालू उत्खनन में लगे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, खनन विभाग के निरीक्षक प्रकाश महतो और जिला सहायक पुलिस निरीक्षक जितेंद्र बाखला ने किया।

अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन रोकने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। छापामारी के दौरान एक ट्रैक्टर को बालू लादते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। अन्य वाहन चालक भी पुलिस को देखते ही गाड़ियां लेकर भाग निकले।

पकड़े गए ट्रैक्टर के चालक और मालिक के खिलाफ गुरुवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर रोकथाम के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अभियान से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!