
Location: पलामू
मेदिनीनगर:पलामू में अवैध परिवहन के खिलाफ जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) जितेंद्र कुमार ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से परिवहन कर रहे 8 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें से 5 वाहनों को पंडवा थाना और 3 वाहनों को टीओपी 2 थाना को सौंपा गया।
जब्त वाहनों में गिट्टी, पत्थर और अन्य निर्माण सामग्री लदी हुई थी। डीटीओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान व्यावसायिक वाहनों द्वारा किए जा रहे अवैध परिवहन के खिलाफ चलाया जा रहा है और इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। जांच अभियान में डीटीओ के साथ कार्यालय के अन्य कर्मी भी शामिल थे।