अरसली उत्तर टोला में पुआल में लगी आग, सात परिवारों का भंडारित चारा जलकर राख

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत अरसली उत्तर टोला के खरार मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम अचानक लगी आग से सात लोगों के पुआल का ढेर जलकर राख हो गया। आग लगने से गोविंदा प्रजापति, निर्भय प्रजापति, गंगा प्रजापति, सुधीर प्रजापति, मासूम अंसारी, पिंटू प्रजापति और सुनील गुप्ता का पुआल पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना पुलिस और नगर उंटारी अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा।

स्थानीय लोगों ने भी तेजी दिखाते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपमुखिया प्रतिनिधि दयानंद प्रजापति के नेतृत्व में गौतम सोनी, छोटू शर्मा, मिथिलेश चौरसिया, उदय गुप्ता, अजय प्रजापति, इकबाल अंसारी, सिकंदर प्रजापति, गणेश प्रजापति, जावेद अंसारी, तारालाल श्रीवास्तव, मनोज प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई पशु नहीं आया और न ही किसी प्रकार का जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ।

उपमुखिया प्रतिनिधि दयानंद प्रजापति ने प्रशासन से मांग की है कि घटना की जांच कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!