अपहरण मामले में नामजद युवक ने गढ़वा कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Location: Manjhiaon

गढ़वा, ▪︎ बरडीहा थाना क्षेत्र के ललगड़ा गांव निवासी अंकूश कुमार पासवान ने एक युवती के अपहरण मामले में मंगलवार को गढ़वा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। युवक के विरुद्ध युवती के पिता की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता के आवेदन पर कांड संख्या 71/25 दर्ज की गई थी। मामला धारा 87 सीएनसी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था। आरोप था कि 25 नवंबर की रात युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बरडीहा पुलिस लगातार आरोपी पर दबाव बनाती रही। इसी दबाव का परिणाम रहा कि मंगलवार को आरोपी अंकूश पासवान युवती के साथ गढ़वा कोर्ट पहुंचा, जहां पुलिस की मौजूदगी देखते ही उसने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों कथित रूप से शादी करने के उद्देश्य से न्यायालय आए थे।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि युवती को मेडिकल जांच के बाद महिला थाना भेज दिया गया। घटना की सूचना पीड़िता के पिता को भी दे दी गई ह

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!