Location: पलामू
मेदिनीनगर।गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी स्वर्गीय जगदीश विश्वकर्मा की पत्नी जसवंती कुंवर उम्र 75 वर्ष की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात जसवंती देवी अपने घर के पास बैठी हुई थी।इसी बीच अनियंत्रित बाइक चालक जेएच 14 इ 3782 ने उन्हें टक्कर मार दिया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।उनका दोनों पैर और दोनों हाथ टूट गया।घटना के बाद परिजनों के द्वारा महिला को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई शशि रंजन पांडे,नीरज कुमार सिंह पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं घटना के बाद कांडी थाना की पुलिस उक्त बाइक को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।












