Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर: प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय ने प्रखंड अंतर्गत सभी उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय व नव प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बीईईओ ने सभी नव नामांकित बच्चों की यू-डायस प्लस में एंट्री कार्य समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। प्रयास कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर विभागीय आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि दो दिनों के अंदर बच्चों का खाता और आधार से संबंधित रिपोर्ट प्रखंड संसाधन केंद्र में जमा करना है।
उन्होंने बताया कि आगामी 12 और 13 जुलाई को सभी सीआरपी अपने-अपने सीआरसी में रसोइया सह सहायिका का प्रशिक्षण कराएंगे। सभी प्रधानाध्यापक को प्रतिदिन एमडीएम का शत-प्रतिशत मैसेज भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी सीआरपी को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।
सभी प्रधानाध्यापकों को ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया। इको क्लब के खाता का पंजीकरण, नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन फॉर्म भरना, इंस्पायर अवार्ड का रजिस्ट्रेशन, ई-विद्या वाहिनी में पुस्तक वितरण डाटा संधारण, वर्गवार-कोटिवार छात्रों की संख्या का अद्यतन रिपोर्ट, रेल परीक्षा संबंधी उपस्थिति और विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन कर ई-विद्या वाहिनी में दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में पौधारोपण कर लिंक भरने को कहा गया। टीचर प्रोफाइल का अद्यतन एमआईएस कोऑर्डिनेटर राजकुमार कुशवाहा से कराने का निर्देश दिया गया। बीईईओ ने बताया कि आगामी 16 जुलाई को निःशक्त बच्चों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में बीपीओ तहमीना परवीन, बीआरपी श्रीकांत चौबे, प्रकाश कुमार सिंह, सीआरपी संजय कुमार सिंह, शोभा पांडेय, सुबोध कुमार केशरी, शक्तिदास सिन्हा, एमआईएस कोऑर्डिनेटर राजकुमार कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, अखिलेश प्रसाद, अविनाश कुमार, अरुण कुमार, नित्यानंद तिवारी, अजिताभ कुमार, रमेश प्रसाद, रागिनी रवानी, तस्लीमा खातून, किरण कुमारी, ममता कुमारी, नीलम पांडेय, संध्या कुमारी, बिनोद ठाकुर, अलीम अंसारी, अनूप कुमार विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, अरविंद कुमार ठाकुर, मदन राम, निर्मल कुमार, मुनेश्वर मेहता सहित सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।












