अधौरा गांव में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 134वीं जयंती

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा गांव में सोमवार रात्रि को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन हरिजन टोला स्थित सार्वजनिक चबूतरे पर किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम और बीडीसी प्रतिनिधि लवकुश कुमार रवि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। पूजा-अर्चना का कार्य सुनेश्वर राम ने संपन्न कराया।

मुख्य अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल जयंती मनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक राम ने किया। कार्यक्रम में अविनाश कुमार, सूर्यदेव राम, राम ध्यान राम, मनदीप राम, सत्यनारायण राम, नंद कुमार राम, सोमारू राम, गिरवर राम, अरविंद कुमार, अमरेश कुमार, सुमित्रा देवी, सरिता देवी, सविता देवी, कान्ति देवी सहित बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!