गढ़वा, ▪︎ गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरइया गांव में सोमवार रात एक अधनिर्मित शौचालय की टंकी में गिरने से धर्मेंद्र बिंद (45 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र बिंद, पिता स्व. रामनरेश बिंद, निवासी जोबरइया के रूप में की गई है।
परिजनों के अनुसार धर्मेंद्र जोबरइया गांव स्थित एक ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था। वह सोमवार दिन में घर लौटा था और रात में पुनः ईंट भट्ठा जाने के लिए निकला था। इसी दौरान गांव में स्थित अधनिर्मित शौचालय की टंकी में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मंगलवार सुबह मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गढ़वा थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना से गांव में शोक का माहौल है।












